Illumination
प्रकाश व्यवस्था की किस्में (Types of illumination System) प्रकाश व्यवस्था की किस्में निम्न प्रकार के होते हैं 1. प्रत्यक्ष प्रकाश व्यवस्था 2.अर्ध प्रत्यक्ष प्रकाश व्यवस्था 3. अप्रत्यक्ष प्रकाश व्यवस्था 4.अर्ध अप्रत्यक्ष प्रकाश व्यवस्था 5.सामान्य प्रकाश व्यवस्थ उपरोक्त किस्मो का वर्णन निम्नवत् है > प्रत्यक्ष प्रकाश व्यवस्था इस विधि में प्रकाश सीधे ही नीचे की ओर प्रकाशित किए जाने वाले तल पर पड़ता है। इसमें बल्ब के ऊपर V आकृति का प्रवर्तक प्रयोग किया जाता है जो नीचे की ओर खुला हुआ अथवा पारदर्शी कांच/ प्लास्टिक शीट से ढका होता है/ इस बीच में बल्ब का 90% प्रकाश नीचे की ओर आता है और केवल 10% प्रकाश ही इधर-उधर फैल जाता है यह विधि घरों तथा इंडस्ट्रियल में प्रयोग किया जाता हैl > अर्ध प्रत्यक्ष प्रकाश व्यवस्था इस विधि में बल्ब के ऊपर परावर्तक प्रयोग किया जाता है और प्रवर्तक के नीचे की ओर अल्फा पारदर्शी कांच /प्लास्टिक का ढक्कन होता है जिसके द्वारा प्रकाश का 60 से 90% भाग नीचे की ओर फर्श पर आता हैl इस प्रकार की प्रकाश व्यवस्...