Illumination

 प्रकाश व्यवस्था की किस्में (Types of illumination System) 

प्रकाश व्यवस्था की किस्में निम्न प्रकार के होते हैं


1. प्रत्यक्ष प्रकाश व्यवस्था

2.अर्ध प्रत्यक्ष प्रकाश व्यवस्था

3. अप्रत्यक्ष प्रकाश व्यवस्था

4.अर्ध अप्रत्यक्ष प्रकाश व्यवस्था

5.सामान्य प्रकाश व्यवस्थ

उपरोक्त किस्मो  का वर्णन निम्नवत्  है


>प्रत्यक्ष प्रकाश व्यवस्था

इस विधि में प्रकाश सीधे ही नीचे की ओर प्रकाशित किए जाने वाले तल पर पड़ता है।

इसमें बल्ब के ऊपर V आकृति का प्रवर्तक प्रयोग किया जाता है जो नीचे की ओर खुला हुआ अथवा पारदर्शी कांच/ प्लास्टिक शीट से ढका होता है/ इस बीच में बल्ब का 90% प्रकाश नीचे की ओर आता है और केवल 10% प्रकाश  ही इधर-उधर फैल जाता है यह  विधि घरों तथा इंडस्ट्रियल में प्रयोग किया जाता हैl




>अर्ध प्रत्यक्ष प्रकाश व्यवस्था

 इस  विधि में बल्ब के ऊपर परावर्तक प्रयोग किया जाता है और प्रवर्तक के नीचे की ओर  अल्फा पारदर्शी कांच /प्लास्टिक का ढक्कन होता है

 जिसके द्वारा प्रकाश का 60 से 90% भाग नीचे की ओर फर्श पर आता हैl  इस प्रकार की प्रकाश व्यवस्था में चमक कम हो जाती है इस विधि का प्रयोग अधिक ऊंचाई वाले कक्षाओं आदि में  किया जाता हैl




>अप्रत्यक्ष प्रकाश व्यवस्था

इस  विधि में बल्ब के नीचे एक पारदर्शी एवं अर्धवृत्त आकार प्रवर्तक प्रयोग किया जाता है 

जो प्रकाश के 90% भाग को ऊपर छत की ओर परिवर्तित करता है छत  पार्यःसफेद अथवा हल्के रंग वाली रखी जाती है जिसे परिवर्तित होकर प्रकाश नीचे की ओर फर्श पर आता है यह विधि सिनेमा हाल डांसिंग हाल एवं सजावटी कार्य के लिए किया जाता है इसमें चमक  कम पैदा होती है।और छाया पैदा नहीं होती है।




>अर्ध अप्रत्यक्ष प्रकाश व्यवस्था


इस विधि में बल्ब के नीचे की ओर लगाए गए अपारदर्शी  और  अर्धवृत्त आकार प्रवर्तक के साथ ऊपर की ओर किसी कांच का ढक्कन भी प्रयोग किया जाता है जिसके द्वारा प्रकाश का 60 से 90% भाग छत के ऊपर पहुंचता है और वहां से परावर्तित होकर नीचे की ओर फर्श पर आता है इस पेज में चमक अधिक होती है।





>सामान्य प्रकाश व्यवस्थ

इस विधि में बल्ब के ऊपर एक वृत्ताकार एवं घिसे कांच का खोल प्रयोग किया जाता है जिसके द्वारा प्रकाश छनकर चारों ओर एक समान मात्रा में फैलता है यह भी एक मंद प्रकाश व्यवस्था है और इसका उपयोग भवनो के मुख्य द्वार के खंभों पर तथा अन्य सजावटी कार्य में किया जाता है।



 


मुझे आशा है की मैंने आप लोगों को illumination system क्या होता है? इसके बारे में पूरी जानकारी दी और में आशा करता हूँ आप लोगों को  (types of illumination system) के बारे में समझ आ गया होगा।

 .....














टिप्पणियाँ

Popular post

एडी करंट (Eddy Current) क्या है।

लैड एसिड बैट्री में उत्पन्न होने वाले दोष

फ्लेमिंग नियम और ohm नियम

Inductor Kya hai

विधुत चुम्बकीय प्रेरण का सिद्धान्त

Integrated Circuit IC क्या है